गांधी जयंती पर गायत्री परिवार निकालेगी साइकिल साधना रैली
किशनगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को स्वचछ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नया मुक्त भारत औ
किशनगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को स्वचछ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नया मुक्त भारत और रक्त दान शिविर से जोड़ने का प्रयास गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है। इन सबसे लोगों को जागरूक करने के लिए बापू की जयंती से पूर्व 23 सितंबर को तेघरिया स्थित गायत्री मंदिर परिसर से साइकिल साधना रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने की सीख देते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। शनिवार को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइकिल साधना रैली में गायत्री परिवार के 24 सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगे। इनके सहायता के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों पर लोग भी मौजूद रहेंगे। यह रैली नगर, प्रखंड, पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वचछता का संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहेंगे। इस दौरान जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा। सौरभ कुमार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि जितने पेड़ इंसान अपनी जरूरत के लिए काटते हैं। उनसे तीन गुणा ज्यादा अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं सचिव मिक्की साहा ने बताया कि बापू का मानना था कि साफ-सफाई पूर्ण रूप से ईश्वर भक्ति के समान है। साइकिल सदभावना रैली गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को पोठिया प्रखंड में संपन्न होगी। जहां रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। इस शिविर में लोग रक्त दान कर आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की मदद करेंगे। जगह-जगह संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वयं के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक राकेश कुमार और पंकज बसाक सहित कई सदस्य मौजूद थे।