पुतला दहन कर राजद ने जताया विरोध
संवाद सहयोगी, किशनगंज : मुख्यमंत्री के द्वारा महागठबंधन के नेताओं को सड़क छाप कहने पर र
संवाद सहयोगी, किशनगंज : मुख्यमंत्री के द्वारा महागठबंधन के नेताओं को सड़क छाप कहने पर राजद व सहयोगी दलों के द्वारा मंगलवार को शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन किया। राजद जिलाध्यक्ष सीमा इंतखाब के नेतृत्व में किए गए पुतला दहन के दौरान एक स्वर में नेताओं ने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखें। सीमा इंतखाब ने कहा कि मुख्यमंत्री जिसे दिन-रात कोसते थे उसी की गोद में बैठ गए हैं। इस बार पूरे बिहार से नीतीश कुमार के पार्टी का सुफरा साफ हो जाएगा। बिहार की जनता नीतीश कुमार से ऊब गई है, सिर्फ चुनाव का इंतजार कर रही है। उनके पार्टी में ही कई नेता अपराधी छवि के हैं। पहले मुख्यमंत्री अपने पार्टी के नेताओं की छवि को साफ करें, तब दूसरे पार्टी के नेताओं के बारे में बोलें। पुतला दहन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जम कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे बाजी किया। इस दौरान मुख्य रूप से राजद जिला उपाध्यक्ष देवेन्द यादव, उस्मान गनी, शकील अहमद, नगर युवाध्यक्ष साजिद आलम उर्फ मिस्टर, कमरूल होदा, राहत आलम, सुभाष ¨सह, सत्येंद्र महतो, कमलेश यादव, गिरीश साहा, मो. नसीम अख्तर, मंजर हसनैन आदि मौजूद थे।