Move to Jagran APP

Extramarital Affair: शराबी पति ने चाकू से गोदकर पत्‍नी की कर दी हत्या, फिर आत्महत्या का किया प्रयास

एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने के बाद खुद के पेट में भी चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति के अवैध संबंध को लेकर हुई किच-किच के बाद रविवार रात में इस घटना को अंजाम दिया।

By Amitesh SonuEdited By: Prateek JainPublished: Mon, 09 Jan 2023 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2023 11:08 PM (IST)
आरोपित पति धीरज पासवान गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

किशनगंज, संवाद सहयोगी: एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने के बाद खुद के पेट में भी चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना धर्मगंज वार्ड संख्या 29 के मंदिर रोड की है। पति के अवैध संबंध को लेकर हुई किच-किच के बाद रविवार रात में इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित पति धीरज पासवान गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

पत्नी कविता देवी (30) को छह बार चाकू घोंपा गया था। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। लोगों का कहना है कि धीरज के चक्कर में एक अन्य महिला भी फांसी लगा चुकी है। जानकारी के अनुसार, धीरज रविवार को शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। धीरज ने कविता पर चाकू से ताबड़तोड़ छह वार कर उसकी हत्या कर दी।

चार मासूमों से छिन गई मां 

इसके बाद खुद भी पेट में चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल से मेडिकल कालेज और फिर यहां से सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है। कविता अपने पीछे तीन लड़कियों व एक लड़के को छोड़ गई। इनमें सोनिया (9), अभि (7), दीक्षा (6) और किट्टू (4) शामिल हैं।

साली बोली- जीजा के उसकी भाभी से अवैध संबंध 

सदर अस्पताल में मौजूद मृतका की बहन ललिता पासवान ने बताया कि उनका मायका पश्चिम बंगाल के दालकोला में है। 10 वर्ष पूर्व कविता की शादी धीरज पासवान से हुई थी। धीरज की भाभी को लेकर पति-पत्नी के बीच बराबर विवाद होता रहता था। धीरज रोज शराब पीकर घर आता था। वह घर में एक पैसा भी नहीं देता, सारा पैसा अपनी भाभी को दे देता था। उसने आरोप लगाया कि भाभी के साथ धीरज का प्रेम-संबंध था।

बच्‍चे ने पुलिस को बताई मां-बाप के झगड़े की बात

मृतका के एक बच्चे ने बताया कि सभी लोग नींद में थे। पापा रोज मम्मी से झगड़ा किया करते थे। एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि मृतका के मायके वालों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.