विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक बेटी SDM तो दूसरी सर्जन; ब‍िहार की नैंसी वत्स ने NEET PG में पाई 9100वीं रैंक; दारोगा पिता का सीना गर्व से चौड़ा

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:52 PM (IST)

NEET PG 2026 Kishanganj Nancy Vats: डॉ. नैंसी वत्स ने नीट पीजी 2026 में 9100वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर ...और पढ़ें

NEET PG 2026 Kishanganj Nancy Vats: ऑल इंडिया 9100वीं रैंक

NEET PG 2026 Kishanganj Nancy Vats: ऑल इंडिया 9100वीं रैंक

HighLights

  1. डॉ. नैंसी वत्स ने नीट पीजी 2026 में 9100वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की।

  2. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बनेंगी।

  3. उनकी बहन निहारिका वत्स 70वीं बीपीएससी में एसडीएम चयनित हुईं।

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज)। NEET PG 2026 Kishanganj Nancy Vats: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट पीजी (NEET PG) 2026 में ब‍िहार के क‍िशनगंज की होनहार बेटी डॉ. नैंसी वत्स ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर क्षेत्र व जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। देशभर से शामिल हुए करीब 2 लाख 66 हजार डॉक्टर अभ्यर्थियों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डॉ. नैंसी ने ऑल इंडिया 9100वीं रैंक प्राप्त की है। 

इस शानदार रैंकिंग के बूते उन्हें देश के शीर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेज में परास्नातक (MD/MS) में दाखिला मिलना तय माना जा रहा है। डॉ. नैंसी ने स्त्री एवं प्रसूति रोग (गाइनेकोलॉजी) विशेषज्ञता के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करने की इच्छा जताई है। डॉ. नैंसी वत्स ने वर्ष 2019-24 सत्र के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के देश के अग्रणी मेडिकल संस्थानों में शुमार लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।

Dr Nancy Vats Secures AIR 9100 in NEET PG 2026 Kishanganj Bihar

एक ही आंगन से निकलीं डॉक्टर और एसडीएम बेटियां

डॉ. नैंसी के पिता संजय कुमार बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) हैं और वर्तमान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), किशनगंज-1 के कार्यालय में रीडर के पद पर निष्ठापूर्वक सेवारत हैं। पिता संजय कुमार ने भावुक होते हुए बताया कि नैंसी बचपन से ही मेधावी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने नीट यूजी 2019 में भी बिहार-झारखंड समेत राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन रैंक हासिल कर पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिला पाया था।

Dr Nancy Vats Secures AIR 9100 in NEET PG 2026 Kishanganj Bihar (4)

डॉ. नैंसी वत्स की शैक्षणिक यात्रा

  • परीक्षा: नीट पीजी (NEET PG) 2026

  • ऑल इंडिया रैंक: 9100

  • कुल प्रतिभागी: लगभग 2,66,000 डॉक्टर अभ्यर्थी

  • एमबीबीएस शिक्षा: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली (सत्र 2019–2024)

  • लक्ष्य/रुचि: स्त्री एवं प्रसूति रोग (MD/MS - Obstetrics & Gynaecology)

  • पूर्व उपलब्धि: नीट यूजी 2019 में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • पारिवारिक पृष्ठभूमि:

    • पिता: संजय कुमार (पुलिस अवर निरीक्षक / रीडर, एसडीपीओ-1, किशनगंज)

    • माता: नीतू कुमारी (गृहिणी)

    • बहन: निहारिका वत्स (70वीं BPSC में 24वीं रैंक, चयनित एसडीएम; वर्तमान में बिपार्ड, गया में प्रशिक्षणरत)

    • भाई: श्रीयात्म राज

    • संजय कुमार मूलत: ब‍िहार के पटना के रहने वाले हैं, वहीं उनका पैतृक घर है।

Dr Nancy Vats Secures AIR 9100 in NEET PG 2026 Kishanganj Bihar (3)

गौरतलब है कि इस परिवार की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। नैंसी की छोटी बहन निहारिका वत्स ने भी 70वीं बीपीएससी (BPSC) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में राज्यभर में 24वीं रैंक हासिल कर एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) के पद पर चयनित होकर परिवार का गौरव बढ़ाया है। निहारिका वर्तमान में गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

Dr Nancy Vats Secures AIR 9100 in NEET PG 2026 Kishanganj Bihar (1)

परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल

एक ही घर से दो-दो बेटियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरा परिवार गौरवान्वित है। नैंसी की इस उपलब्धि पर पिता संजय कुमार, मां नीतू कुमारी, छोटी बहन एसडीएम निहारिका वत्स और छोटे भाई श्रीयात्म राज सहित परिजनों व शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दोनों बहनों की यह सफलता सीमांचल और बिहार की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा व प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने की सशक्त प्रेरणा बनेगी।

यह भी पढ़ें- गांव की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान; 37वीं ईस्ट जोन एथलेटिक्स में खुशी कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक, जश्न का माहौल