केसीसी को ले शिविर आयोजित
फोटो 16 केएसएन 48 संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवा
फोटो 16 केएसएन 48
संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला कृषि पदाधिकारी संत लाल साह ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने किसानों को बताया कि कम खर्च में अधिक उपज खेतों में होती है। उन्होंने नई तकनीक के अनुसार किसानों को खेती करने की बात कही। डीएओ ने किसानों को बताया की बैंक के माध्यम से कम ब्याज में केसीसी ऋण भी किसानों को मिलती है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के लगभग दो सौ किसानों ने ऋण हेतु अपना आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा किए। जिसे बैंक भेज दिया गया। मौके पर डीएओ के साथ कृषि समन्वयक मनोज कुमार शर्मा, कौशल किशोर किसान सलाहकार जितेंद्र कुमार गणेश, अबध किशोर झा, वीरेंद्र कुमार साह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।