हर्षोल्लास तथा भाईचारे के साथ मनी दीपावली
किशनगंज। बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली प्रखंड क्षेत्र में हषो
किशनगंज। बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली के झालरों व दीप जलाकर अंधकार को दूर कर रौशनी फैलाया। इस दौरान लोगों ने लक्ष्मी, गणेश की पूजा-अर्चना कर अपने घर की सुख-समृद्धि तथा देश में अमन व शांति की कामना की।
बुधवार सुबह से ही लोगों का उत्साह परवान पर रहा। दीये व बिजली के झालरों से लोगों ने अपने घरों की सजावट किया था। ग्रामीण क्षेत्र में भी दीपावली की धूम रही। इस तरह से पहाड़कट्टा, पोठिया, छत्तरगाछ, दामलबाड़ी, रायपुर, धुमनिया, कालियागंज, तैयबपूर, जनता हाट, दलुआ, मिर्जापुर, बड़ाघड़िया एवं बल्दिया हाट आदि स्थानों पर पर्व के दौरान गांव जगमग करता दिखाई दिया। दीपावली को लेकर घरों में की गई सजावट देखते ही बन रही थी। लोगों ने घरों में फूलमालाएं व रंगीन कागजों से बेहतरीन सजावटें की थी। देर संध्या लक्ष्मी व गणेश के पूजन का दौर शुरु हुआ। तथा लोगों ने भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। दीपावली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न तरह के पटाखे व आतिशबाजी जलाकर इन्होंने अपनी खुशी इजहार किया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को दीवाली की बधाई दी। फल व मिष्ठान भेंट कर अपने संबंधों को और प्रगाढ़ किया। दीपावली पर पूरे प्रखंड में शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन को काफी चौकस दिखी।
दीपावली का पर्व जीवन में प्रकाश के साथ ही लोगों को सामाजिक एकता के सूत्र में भी बांध गया। प्रकाश पर्व पर मुस्लिम भाइयों ने भी अपने ¨हदू दोस्तों को बढ़ चढ़ कर त्योहार की दिली मुबारकबाद देते देखे गए। सोशल मीडिया व टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों ने खूब दीपावली की खुशिया बांटी। किशनगंज विधायक डॉ.जावेद आजाद, मुखिया अबुल कासिम, मुखिया अब्दुल तवाब, बुढ़नई पैक्स अध्यक्ष मु. जुल्फिकार अली, मुखिया प्रतिनिधि मु. अंजुम, पूर्व मुखिया मीर पाशा इमाम, मुखिया अनील सोरेन, मुखिया अशोक कुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि मु. शब्बीर अहमद, जिप प्रतिनिधि मु. इमरान ने प्रखंड व जिला वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हर त्योहार हमे आपसी सौहार्द और धार्मिक सछ्वाव का सन्देश देता है। हमें इसे हमेशा आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।