तीन राज्यों में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
किशनगंज। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तीन राज्यों के चुनाव परिण्
किशनगंज। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तीन राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इससे कांग्रेस पार्टी के विधायक सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। चुनाव में मिले जीत की खुशी में किशनगंज विधायक डॉ. जावेद आजाद ने रमजान पुल स्थित गांधी घाट पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाला गया विजय जुलूस शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया और विजय जुलूस सभा में बदल गई।
डॉ. जावेद ने बताया कि अब जनता बीजेपी द्वारा दिखाए जाने वाले सपनों पर चलने वाली नही है। लोगों को विकास चाहिए। लेकिन मोदी सरकार ने केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया। लोगों को उम्मीद थी कि बेरोजगार युवाओं के हाथों को रोजगार मिलेगा। काला धन वापस आएगा। किसानों को उनके द्वारा उत्पादित अनाज का उचित समर्थन मूल्य मिलेगा। लेकिन पिछले साढ़े चार वर्ष में लोगों को केवल निराशा हाथ लगी। पेट्रेल, डीजल और एलपीजी गैस के मूल्यों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर दी गई। राम मंदिर के नाम पर वोट बैंक की राजनीतिक करने वाले बीजेपी के पास और कोई भी मुद्दा नहीं बचा है। लेकिन अब लोगों को लगने लगा है कि धर्मनिरपेक्ष पार्टी के रूप में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के विकास के लिए हर संभव कार्य कर सकती है। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ¨पटू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष तौसिफ अंजर, ईमाम अली ¨चटू, कैलाश मोदी, परवेज आलम, अरूण साहा, आदर्श कुमार साहा, हसन अंजुम ¨कग, मुस्तकीम अंसारी, हबीबुर रहमान, नसीम अख्तर, शमशेर दारा, जय प्रकाश गिरि, रमीज रेजा, जुल्फेकार अंसारी, एहसान हसन और रागीब आलम सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।