बीडीओ व थानाध्यक्ष ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
किशनगंज। दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 01:52 AM (IST)
किशनगंज। दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साह व थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में घाटों की साफ-सफाई, गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिके¨टग की व्यवस्था और छठ व्रतियों के लिए घाटों पर रौशनी, पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर पूजा कमेटियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिया गया। इसी क्रम में दिघलबैंक बाजार के समीप दो दो छठ घाटों का मुआयना करते हुए बीडीओ ने बताया कि इन दोनों घाटों पर बैरिके¨टग के साथ ही साथ-साथ सफाई भी कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें