बारिश थमने से मिली राहत
संवाद सहयोगी किशनगंज बुधवार शाम से हो लगातार हो रही बारिश के थमने से शहरी क्षेत्र क
संवाद सहयोगी, किशनगंज : बुधवार शाम से हो लगातार हो रही बारिश के थमने से शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। बारिश के बीच जगह-जगह जलजमाव व सड़कों पर बह रहे नाले की गंदे पानी से जहां लोगों का जीना मुहाल हो गया था। वहीं बारिश थमने से आंशिक राहत मिली। हालांकि हवा के साथ दिन भर आसमान में छाए रहे काले बादल से अब भी मौसम के साफ होने को लेकर लोग सशंकित हैं। खासकर ईद पर्व को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
वहीं मक्का व गरमा धान की कटाई को लेकर किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बारिश रुकने से किसानों ने राहत की सांस ली। अब किसान अपने खेतों में लगे मक्का फसल को काटने में लग गए हैं। चार-पांच दिनों में खेतों में बचे शेष मक्का के फसल काट लिए जाएंगे। जिससे कि मक्का को सुखा कर बाजार में बेचा जा सके। हालांकि अधिकतर किसान अपने खेतों में लगे मक्का के फसल काट चुके हैं। अब लगभग दस फीसद किसान के खेतों में मक्का फसल लगा है। इस वर्ष मक्का की खेती करने वाले किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।