हमें हमारा बचपन प्यारा, पोषण है अधिकार हमारा
फोटो 19 केएसएन 72 संवाद सूत्र, पहाड़कट्टा (किशनगंज) : 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाली पो
फोटो 19 केएसएन 72
संवाद सूत्र, पहाड़कट्टा (किशनगंज) : 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाली पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र
के लोगों को पोषण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत बुधवार को पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आमवि छत्तरगाछ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक मु. साजिद के नेतृत्व में लोगों को पोषण आहार के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने छत्तरगाछ बाजार, कोल्था कलोनी, मियांबस्ती तथा कुस्यारबारी आदि गांव का भ्रमण करते हुए स्वस्थ बच्चा देश अच्छा, हमें हमारा बचपन प्यारा, पोषण है अधिकार हमारा, सही पोषण, देश रौशन आदि स्लोगन के जरिए ग्रामीणों को पोषण आहार के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राध्यापक मु. साजिद ने कहा कि शरीर को सभी कार्यों के लिए पोषण की जरूरत होती है। विटामिन और खनिजों के रूप मे मिलने वाली पोषण तत्व शरीर को आहार के माध्यम से मिलता है। आहार के माध्यम से मिलने वाली पोषण तत्व शरीर को उर्जा देता है। पोषण तत्व की कमी से लोग कई तरह के रोग से ग्रस्त हो जाते हैं। इस अभियान का बुनियादी मकसद कुपोषण पर लगाम लगाना और महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में खून की कमी दूर करना है। इस मौके पर संकुल समन्वयक विजय कुमार पंडित, ममशाद अहमद अंसारी, अकबर हुसैन, फज्ले रब्बानी, शंकर राय, प्रगति कुमार, मसरूल आलम, सनाउल्लाह, नुतून कुमारी, तबस्सुम, वार्ड सदस्य मानिक लाल राय, विशिस के सचिव शाहिन आरा आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।