बीडीओ व थानाध्यक्ष ने लिया जलस्तर का जायजा
फोटो 10 केएसएन 47 संवाद सूत्र, टेढागाछ (किशनगंज) : पिछले कई दिनों से नेपाल के तराई इल
फोटो 10 केएसएन 47
संवाद सूत्र, टेढागाछ (किशनगंज) : पिछले कई दिनों से नेपाल के तराई इलाके में हो रही वर्षा से प्रखण्ड क्षेत्र होकर बहने वाली कनकई और रतुआ नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने कनकई व रेतुआ नदी के स्थिति का जायजा लिया। साथ ही नदी के आसपास बसे लोगों को सतर्क रहने को कहा। ताकि बाढ़ आने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सके। पिछले वर्ष भी बाढ़ से कनकई, और रतुआ नदी ने जमकर कहर बरपाई थी। जलस्तर बढ़ने से प्रशासन द्वारा जगह-जगह नाव मुहैया करा दी गई है। पिछले साल हुए कटाव स्थल पर नदी में जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन में पानी भर गया है। कनकई नदी में माली टोला, सुन्दरबारी, मटियारी, ब्राह्मण टोला, वहीं रतुआ नदी से फुलबरिया, आशा, धप्पर टोला, लोढाबरी, हवकोल एवं ढिमडागी आदि गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि किशनगंज जिला को हाई अलर्ट किया गया है। नदी में जल स्तर बढ़ने की संभावना है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। रेतुआ नदी में अब धीरे-धीरे नदी का जलस्तर में गिरावट हो रहा है।