ससुराल में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के खाड़ी बस्ती गांव में शनिवार को एक महिला का श
किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के खाड़ी बस्ती गांव में शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। हासिम आलम की 22 वर्षीया सीमा परवीण बहु का शव घर में फांसी के फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले को लेकर जहां ससुराल वाले आत्महत्या करार दे रहे हैं वहीं परिजन ससुराल वालों द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशादर आलम ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, शिकायत मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार सुबह खाड़ी बस्ती निवासी शकील आलम की 22 वर्षीय पत्नी सीमा प्रवीण अपने कमरे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार परिवारिक कलह के कारण महिला ने आत्महत्या की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीमा के परिजन रोते-बिलखते खाड़ी बस्ती पहुंचे। परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतका सीमा का मायके दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सुखानदिघी गांव में है। करीब डेढ़ वर्ष पहले शकील ने सीमा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ महीने बाद शकील रोजगार की तलाश में परदेश चला गया। ससुराल में बहु सास-ससुर के साथ रह रही थी।