ससुराल में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार
किशनगंज : टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के पौकटोला गांव स्थित ससुराल में गुरुवार रात एक
किशनगंज : टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के पौकटोला गांव स्थित ससुराल में गुरुवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका 22 वर्षीय सरिता ¨सह नेपाल के बडंगा गांव की रंगेली की रहनेवाली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में नामजद किए गए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता ¨सह की शादी एक वर्ष पूर्व भोरहा पंचायत के पैकटोला गांव निवासी सुनील कुमार ¨सह पिता राजेन्द्र प्रसाद ¨सह के साथ हुई थी। मृतका का मायका गांव बडंगा थाना रंगेली नेपाल है। मृतका के पिता धनेश्वर प्रसाद ¨सह के बयान पर पति सुनील कुमार ¨सह पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि नेपाल निवासी मृतका के पिता धनेश्वर प्रसाद ¨सह ने प्राथमिकी में कहा है कि दामाद ने ही मेरी बेटी की हत्या की है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं थे। वह हमेशा पत्नी को मारपीट करता था। लाख समझाने -बुझाने के बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जब हमलोगों को सूचना मिली तब यहां आकर देखा तो सरिता का शव घर में पड़ा था। पति सुनील कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पति के खिलाफ कांड संख्या 46/18 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपित पति सुनील कुमार ¨सह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में किशनगंज भेजा गया है।