राजस्व कर्मचारी के निधन पर शोकसभा
किशनगंज। राजस्व कर्मचारी की शनिवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक हो जाने से टेढ़ागाछ
किशनगंज। राजस्व कर्मचारी की शनिवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक हो जाने से टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने की। प्रखंड व अंचल कार्यालय में उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर बीडीओ, सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सीआई संजय पोद्?दार, राजस्व कर्मचरी अजय कुमार, अंचल प्रधान लिपिक अशोक कुमार, अंचल नाजीर गोपाल पंडित, प्रखंड लिपिक अजय कुमार सिन्हा, मु. जहीर आलम, आरटीपीएस सहायक संतोष कुामर, तबरेज आलम, रइस आलम व नरेश कुमार मंडल सहित प्रखंड व अंचल कर्मीगण उपस्थित थे।
बताते चलें कि ठाकुरगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी मथुरा प्रसाद ¨सह का जिलेबिया मोड़ के समीप पेट्रोल पंप व कृषि फार्म के बीच स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में उनकी मौत हो गई। 50 वर्षीय मथूरा प्रसाद ¨सह भागलपुर जिले के मूल निवासी थे। फिलहाल वे ठाकुरगंज में रह रहे थे। पौआखाली, बंदरझुला व रसिया पंचायत में कार्यरत थे। वे शनिवार सुबह अपने घर से बाइक लेकर अपने पंचायत की ओर जाने के क्रम में यह दुर्घटना हो गई।