अमृत सरोवर योजना के तहत दो तालाबों का निर्माण कार्य हुआ पूरा
संवाद सूत्र दिघलबैंक (किशनगंज) दिघलबैंक प्रखंड में आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के
संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक प्रखंड में आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के मौके पर प्रखंड में नौ अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार ने बताया कि सरोवर निर्माण के लिए कम से कम एक एकड़ की जमीन होनी चाहिए या जो पुराने सार्वजनिक तालाबों को जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य को करवाने हेतु लक्ष्य दी गई है द्य हालांकि विभागीय निर्देशानुसार दिघलबैंक में 15 अगस्त 2022 तक कम से कम दो तालाबों को पूर्ण कर इन तालाबों पर स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी अथवा किसी वृद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहन करवाने हेतु सरकार के निर्देश के आलोक में प्रखंड में 14 अगस्त 2022 तक तीन तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में पूर्ण कर लिया गया है। दोनों तालाब पर ध्वजारोहन किया गया।
कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव कुमार ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर से स्थानीय स्तर पर जल, जीवन एवं हरियाली को मजबूती प्रदान करते हुए जल संचय, जल सरंक्षण एवं कृषि सिचाई के साथ-साथ एकाएक बढ़ती ग्लोबल तापमान को रोकने के साथ-साथ अनियंत्रित जलवायु एवं पर्यावरण को सुधार हेतु अमृत सरोवर अपना अहम भूमिका निभाएगी। सरकार के निर्देशानुसार अन्य शेष अमृत सरोवरों को 15 अगस्त 2023 तक पूर्ण कराना है द्य इसके लिए संबंधित पंचायत रोजगार सेवक एवं मुखिया गण निरंतर प्रयत्नशील हैं।