Move to Jagran APP

दो माह में महज 28 फीसद हुई धान की खरीद

किशनगंज। जिले में धान खरीद की रफ्तार पर ब्रेक लग चुकी है। दो माह में महज 28 फीसद लक्ष्य प्रा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 12:22 AM (IST)
दो माह में महज 28 फीसद हुई धान की खरीद
दो माह में महज 28 फीसद हुई धान की खरीद

किशनगंज। जिले में धान खरीद की रफ्तार पर ब्रेक लग चुकी है। दो माह में महज 28 फीसद लक्ष्य प्राप्त हो पाया है। अब जबकि इसमें सिर्फ 10 दिन बाकी हैं तो जिला सहकारिता विभाग के हाथ पांव फूलने लगे हैं। 60 हजार मीट्रिक टन के एवज में अब तक 120 पैक्सों व सात व्यापार मंडलों में 16888 मीट्रिक टन धान खरीद हो पाई है। यह स्थिति तब है जब जिले में इस वर्ष लगभग 85 हजार मिट्रिक टन से अधिक धान का उत्पादन हुआ है। । किसान धान कटनी के बाद अब रबी फसल की खेती में जुट गए हैं। अब बहुत कम ऐसे किसान बचे हैं, जिनके पास बिक्री के लिए धान बचा हुआ हो। सरकार द्वारा पैक्स और व्यापार मंडल पर धान खरीदारी के लिए 31 जनवरी तक का डेडलाइन दिया गया है। पहले इस जिले में 30 हजार कीट्रिक टन धान खरीदारी का लक्ष्य था। जिसे बढ़ाकर 60 हजार मिट्रिक टन कर दिया गया। अब तक केवल 28 फीसद धान की खरीदारी हो पाई है। जिला के सात प्रखंडों में कुल 127 केंद्रों पर धान खरीदे जा रहे हैं। इनमें सात व्यापार मंडल और 120 पैक्स शामिल हैं। प्रखंडवार धान खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। जिसमें बहादुरगंज को 9,451, दिघलबैंक प्रखंड को 7,691, किशनगंज को 5,054, कोचाधामन को 11,211, पोठिया को 6921, टेढ़ागाछ को 3973 और ठाकुरगंज प्रखंड को 6921 मिट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है।

loksabha election banner

अब तक कुल 2,247 किसानों द्वारा 16,888 मिट्रिक टन धान पैक्स और व्यापार मंडल में बेचे गए हैं। जिसके एवज में किसानों के खाते में 31.97 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। अब महज दस दिन का समय है और 62 फीसद लक्ष्य हासिल करना बाकी है। कोट पैक्स और व्यापार मंडल में किसानों से धान खरीद किए जा रहे हैं। किसानों को एक ग्रेड के धान के लिए 1888 और सामान्य ग्रेड के धान के लिए 1868 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान किया जा रहा है। 31 जनवरी तक धान खरीद किया जाना है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीदारी की जा सके। - आनंद कुमार चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी

प्रखंड पैक्स - व्यापार मंडल - धान बेचने वाले किसानों की संख्या - धान खरीद (मीट्रिक टन में)

बहादुरगंज - 17 - 01 - 385 - 2538.90 दिघलबैंक -16 - 01 - 266 - 5152.97 किशनगंज -10 - 01 - 233 - 3386.18 कोचाधामन - 24 - 01 - 433 - 3788.20 पोठिया - 21 - 01 - 380 - 2901.60 टेढ़ागाछ - 12 - 01 - 205 -1511.65 ठाकुरगंज - 20 - 01 - 345 - 2307.10


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.