हर्षोल्लास के साथ की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
किशनगंज। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को कायस्थ समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने
किशनगंज। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को कायस्थ समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त की स्तुति की। मान्यताओं के अनुसार इस दिन लेखा जोखा रखने वाले कलम-दवात के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। तदनुसार शुक्रवार को नगर ठाकुरगंज सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना के अलावे श्रद्धालु अपने घरों में विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए सुबह से ही कायस्थ समाज के लोग भक्ति में लीन दिखे। दोपहर में आयोजित पूजा को भव्य तरीके से मनाते हुए लोगों ने अपने-अपने घरों में भी बकायदा विधिवत भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ ही कलम दवात की पूजा की। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की आराधना में विजय कुमार सिन्हा, प्रेम वर्मा, पवन कुमार वर्मा उर्फ सोनी, सजन कुमार, श्यामा सिन्हा, नवल किशोर वर्मा, परमानन्द प्रसाद कर्ण, प्रवेश वर्मा, मुकेश सिन्हा व अन्य श्रद्धालु पूजा अर्चना में लीन दिखे।