सीमा पर जवानों ने जलाया अमन का दीप और बनाई रंग बिरंगी रंगोली
किशनगंज। दिपावली के मौके पर देशभर में हर्षोल्लास और भयमुक्त वातावरण में लोगों ने त्योहार
किशनगंज। दिपावली के मौके पर देशभर में हर्षोल्लास और भयमुक्त वातावरण में लोगों ने त्योहार की खुशियां बांटी। वहीं दूसरी ओर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने भी अपने घर परिवार से दूर विषम परिस्थितियों में भारत माता की सेवा करते हुए दीपावली मनाया। जहां महिला जवानों ने एक हाथ में बंदूक-गोली थामे दूसरे हाथ से आकर्षक रंगोली बनाया। वहीं शाम ढ़लते ही फे¨सग के पास दीप जलाकर अमन का पैगाम दिया।दरअसल मंगलवार सुबह से ही बांग्लादेश सीमा पर विभिन्न बॉर्डर आउट पोस्ट और मंदिरों की साफ-सफाई मे जवान जुट गए और उन्हें आकर्षक रुप से सजाया गया। इसके बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। मध्य रात्री मां काली की पूजा अर्चना की गई। जबकि बुधवार को पूजा अर्चना के बाद जवानों ने जमकर आतिशबाजी के साथ नाच गाने का लुफ्त उठाया। इस दौरान जवानों ने सीमा क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों के साथ भी त्योहार की खुशियां बांटी। बाग्लादेश बॉर्डर गार्ड के अधिकारियों और जवानों का भी मुंह मीठा कराया और मिठाइयों का आदान प्रदान किया। वहीं शाम घिरते ही जवानों ने तारबंदी पर मोमबत्तियां जलाकर विश्व शांति की दुआएं मांगी।