अब तुम्हारे हवाले भाजपा साथियों
किशनगंज। अब तुम्हारे हवाले भाजपा साथियों..प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन इसी पंच लाइन
किशनगंज। अब तुम्हारे हवाले भाजपा साथियों..प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन इसी पंच लाइन के साथ हुआ। कार्यसमिति की बैठक में मौजूद सदस्यों व पार्टी पदाधिकारियों का एक ही नारा था, हरेक बूथ तक पहुंचेगा कार्यकर्ता हमारा, 2019 ही नहीं 2020 भी होगा हमारा। पार्टी की सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे और न ही हमारे कदम रुकेंगे। कोरा बयानबाजी व बैठकों से काम नहीं चलेगा बल्कि धरातल पर पहुंचना होगा। पंडित दीनदयाल के आदर्शों को गांव-गांव पहुंचाना होगा। संगठन के पदाधिकारी हों या फिर आम कार्यकर्ता, पार्टी में सब बराबर हैं। भाजपा कार्यसमिति के दूसरी दिन की बैठक का मुख्य एजेंडा यही था।
कार्यसमिति की बैठक में संघ व संगठन की घुट्टी पिलाई गई। बिल्कुल सीधे शब्दों में संगठन के नेताओं ने कहा कि जो भी पदाधिकारी पार्टी सिद्धांतों के अनुसार कार्य नहीं करेंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट रूप से कहा, जो बंगाल का नक्सलबाड़ी कभी दूसरा संविधान बनाने की मांग व खूनी क्रांति के लिए जाना जाता था आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उस इलाके में स्वयं कैंपेन चला रहे हैं। इसलिए कोरा बयानबाजी व बैठकों से काम से नहीं चलेगा, धरातल पर आपकी मेहनत दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सिद्धांत सर्वोपरि है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण राष्ट्र निर्माण में हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है। उन्होंने सती प्रथा व भूदान अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि जनांदोलन से हर चीज संभव होता है। ऐसे में सबसे बड़ी पार्टी व मजबूत राजनीतिक संगठन होने के नाते भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए और ग्रामीण स्तर की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना होगा।
दरअसल बैठक में भाजपा ने जो प्रस्ताव पारित किए, वो पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर ही आधारित हैं। जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आमजन से जोड़ने व संघ की नीतियों को अमल में लाने के लिए भाजपा आतुर थी। बुधवार की सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चली कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार की अपेक्षा तल्खी ज्यादा थी। कहने को तो सबकुछ सौहार्दपूर्ण था लेकिन संदेश साफ था कि संगठन सुस्ती बर्दाश्त करने की मूड में कतई नहीं है। संघ ने बकायदा संगठन की मजबूती का ब्लू ¨प्रट भी दिया। जिसमें गरीबी, बेरोजगारी व बुनियादी सुविधाओं के लिए जनांदोलन करें ताकि पिछड़ा, अति पिछड़ा, महादलित, अल्पसंख्यक यानी सभी वर्ग लामबंद हो जाएं। इसके लिए उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, मणिपुर के चुनाव परिणाम का उदाहरण भी दिया गया। कार्यसमिति की समापन सत्र में लगभग चार घंटे तक चली बैठक में बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी सीआर पाटिल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान ¨सह, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, शिवनारायण जी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गिरीराज ¨सह, रामकृपाल यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार, सुशील कुमार मोदी, नंद किशोर यादव, डॉ. दिलीप जायसवाल एवं तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।