Move to Jagran APP

लोकसभा सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मार्चा

किशनगंज। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लोकसभा सम्मेलन की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। अधिक से अधिक

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 09:22 PM (IST)
लोकसभा सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मार्चा
लोकसभा सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मार्चा

किशनगंज। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लोकसभा सम्मेलन की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में करने की रणनीति के तहत महिला मोर्चा को इसकी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने पर फोकस किया गया है। सोमवार को तेघरिया स्थित महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक की गई।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रो. मीना कुमारी ने कहा कि एक नवंबर को धर्मशाला रोड स्थित मनोरंजन क्लब परिसर में लोकसभा क्षेत्र सम्मेलन की तिथि निर्धारित है। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोकसभा क्षेत्र सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलओं को अपने वोट के प्रति जागरूक करना है। इनका वोट लोकसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महिलाएं स्वयं अपने वोट के प्रति जागरूक हैं लेकिन इन्हें और भी जागरूक करने की जरूरत है। किशनगंज संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाता की संख्या लगभग पुरूषों के समकक्ष ही है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू किए हैं। इन सबके पीछे महिला मतदाताओं का जागरूक होकर अपने वोट का प्रयोग करना है। पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर अनेक एतिहासिक फैसले लेकर महिलाओं को कानूनी रूप से अधिक से अधिक हक और अधिकार दे सकें।

एनडीए की गठबंधन पार्टियों के बीच लोकसभा सीट को लेकर बंटवारा भी लगभग तय हो गया है। अब भाजपा महिलाप मोर्चा की कोशिश है कि लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले अधिक से अधिक एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके। लोकसभा सम्मेलन में विशेष रूप से विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा अनामिका ¨सह और प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती देवी भी संबोधित करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, लता मोदी, मीरा रामदास, दुर्गा कुमारी, मोनिका साहा, गोनी गुप्ता, सोनी देवी, किरण देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, अरूणा देवी, शुक्ला दास, गायत्री देवी, खुशो देवी, कुसुम मिश्रा, सुबोध माहेश्वरी व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.