Move to Jagran APP

भाजपा ने 30 सदस्यीय पिछड़ा मोर्चा कमेटी का किया गठन

- अधिक से अधिक सदस्य बनाने का जिलाध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी संवाद सहयोगी किशनगंज विधानसभा चुन

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:17 AM (IST)
भाजपा ने 30 सदस्यीय पिछड़ा मोर्चा कमेटी का किया गठन
भाजपा ने 30 सदस्यीय पिछड़ा मोर्चा कमेटी का किया गठन

- अधिक से अधिक सदस्य बनाने का जिलाध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, किशनगंज : विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा का गठन किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से विचार विमर्श के बाद जिला स्तरीय पिछड़ा मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें भाजपा के 30 कर्मठ और जुझारु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इन सभी मनोनीत कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करने के साथ पिछड़ा मोर्चा से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाना है। जिससे कि पार्टी की विचारधारा शहरी क्षेत्र से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अवगत करवाया जा सके।

यह जानकारी देते हुए गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि जिला स्तरीय पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद सिंह को व जिला उपाध्यक्ष पद पर गुणाधर सिंह, नरेन्द्र दास व जयदेव सिंह मनोनीत किए गए हैं। इसी तरह आनंत कुमार गोस्वामी व महेन्द्र प्रताप सिंह को जिला महामंत्री और अभिजित राय जिला कोषाध्यक्ष बनाए गए। राजनारायण सिंह, लख्खी सिन्हा, बलराम ठाकुर, सोहनलाल सिंह व नरेन्द्र कुमार निराला को जिला मंत्री पद बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, अजय कुमार दास, सीताराम मंडल, कौशल्या देवी, जीवन ठाकुर, गोविद साह, शंकर गुप्ता, जय नारायण गणेश, मुकेश महतो, झरी लाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, हरिशचंद्र सिंह, रामकिशन गणेश, सचिन कुमार सिंह और हरि प्रसाद सिंह शामिल हैं। इस सभी मनानीत कार्यकर्ताओं को ज्योति कुमार सोनू, पंकज कुमार साहा, जयकिशन प्रसाद, राजेश गुप्ता व संजय उपाध्याय सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.