एआइएमआइएम ने चलाया सदस्यता अभियान
किशनगंज। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। प्रदेश ने
किशनगंज। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों के बीच एआइएमआइएम द्वारा हुए संगठनात्मक मजबूती को लेकर मंच और मोर्चा के गठन के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष डॉ. तौसीफ आलम के नेतृत्व में मोहम्मद नगर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों लोग पार्टी से जुड़ कर आगामी विधानसभा चुनाव में जी जान से जुटने का संकल्प दोहराया। मौके पर ही नए सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष मो. मासूम राजा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर हम सभी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की सोच व नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ताकि आने वाले दिनों में हर राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया जा सके। प्रखंड युवा अध्यक्ष जुम्मन, जिला सचिव मो. राहिल सहित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।