ओवैसी बोले: सीमांचल के विकास से राजनीतिक दुकानों पर ताला लग जाएगा
ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सीमांचल के लोगों के विकास से कई राजनीतिक दुकानों पर ताला लग जाएगा।
By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM (IST)
किशनगंज [जेएनएन]। किशनगंज आए ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख सह हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा की जीत को ध्रुवीकरण की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कथित सेक्युलर दल ही भाजपा के हितैषी हैं।
उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। ओवैसी रविवार को किशनगंज में पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे।
सीमांचल के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदार बताया। कहा, सीमांचल के लोगों के विकास से कई राजनीतिक दुकानों पर ताला लग जाएगा। इलाके के विकास के लिए उनकी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने धारा 371 के तहत सीमांचल के विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड के गठन की भी मांग की।
ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया बनाने के लिए यूपी में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण ही देश में पूंजीपति हावी हो रहे हैं।
ओवैसी ने कहा कि कुछ नेता एआइएमआइएम पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़कर भाजपा को मजबूत करने का आरोप लगाते हैं। ऐसे नेता अपनी असफलता छिपाने के लिए उनपर दोषारोपण करते हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी की 403 में से उनकी पार्टी ने सिर्फ 35 सीटों पर चुनाव लड़ा।शेष बची सीटों पर कांग्रेस, सपा और बसपा को करारी हार मिली। उत्तराखंड में उनकी पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा, बावजूद वहां बीजेपी की सरकार बन गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें