बाढ़ आने से कई दर्जन परिवार विस्थापित
किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बेसरबाड़ी पंचायत के कई गांव सोमवार के बाढ़ के चपेट में आ गए। जानकारी
किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बेसरबाड़ी पंचायत के कई गांव सोमवार के बाढ़ के चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार बुड़ीडांगी नदी के जल स्तर बढ़ने से उक्त पंचायत के हाथी डुबा,बाजार बस्ती, चुरली हाट, बिहारी टोला, आदिवसी टोला, चौखुट, मुसहर टोला, राजवंशी टोला व चेचनाभीठा गांव के करीब सौ से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घूस गया। जिससे ग्रामीण अपने माल-जाल को लेकर सड़क पर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण राम जपो पासवान, बुद्धिराम मुर्मू, वार्ड सदस्य लंबु हांसदा, मंजू सोरेन सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बीती रात लगातार बारिस के कारण नदी के जल स्तर में वृद्धि हो गई । जिस कारण करीब दो बजे रात को घरों में घूटने भर पानी जमा हो गया। बाढ़ का जायजा लेने पहुंच पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष फैयाज आलम, पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, पीड़ित लोगों से मिल कर जल्द ही राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही एसडीओ मो. शफीक, बीडीओ गनौर पासवान, सीओ मो. इस्माइल सहित कई पदाधिकारी बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु कार्रवाई पूरी की। वहीं उमवि बेसरबाटी में बाढ़ का पानी घूसने से बच्चों का पठन-पाठन बाधित हो गया तथा विद्यालय बंद रहा। कुल मिला कर उक्त गांव के सैकड़ों परिवारों को विस्थापितों का जीवन गुजराना पड़ रहा है।