विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस सप्ताह पर साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए

By JagranEdited By:
Published: Sat, 22 Feb 2020 09:30 PM (GMT+05:30)

खगड़िया। पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल परबत्ता में पुलिस सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया ग

पुलिस सप्ताह पर साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए
पुलिस सप्ताह पर साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए

खगड़िया। पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल परबत्ता में पुलिस सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर परबत्ता थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, स्कूल के डायरेक्टर डॉ. जेपी सिंह ने किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आज साइबर क्राइम बढ़े हैं। इससे सचेत रहने की जरूरत है। थाना अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप किसी को भी अपना एटीएम नंबर, मेल आइडी, पासवर्ड आदि किसी को भी नहीं दें। उन्होंने कहा कि पूर्व में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा होता था। अब उसका ग्राफ नीचे आया है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ने बाल विवाह और दहेज प्रथा पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा का उन्मूलन बिना जागरुकता के नहीं हो सकता है। उन्होंने पुलिस सप्ताह पर होने वाले कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। इस मौके पर प्राचार्य जुली सिंह, आलोक कुमार, सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार, मंटू, गुंजन कुमार, पायल कुमारी आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।