जिला शतरंज संघ के विप्लव फिर बने सचिव
खगड़िया। जिला शतरंज संघ की वार्षिक बैठक गोशाला रोड स्थित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षत
खगड़िया। जिला शतरंज संघ की वार्षिक बैठक गोशाला रोड स्थित कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह ने की। मौके पर जिला शतरंज संघ के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं सभी ने शतरंज के खेल को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार ¨सह ने जिला शतरंज संघ के आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
नए कार्यकाल के लिए रंजीत कांत वर्मा को खगड़िया जिला शतरंज संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रद्युम्न कुमार ¨सह, संतोष कुमार ¨सह, नवीन गोयनका, मनीष कुमार ¨सह, कुमार रंजन उर्फ पप्पू जी उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं विप्लव रंधीर पुन: सचिव चुने गए। जबकि
उदयशंकर, अविनाश कुमार, मदनमोहन ¨सह, राजकुमार, चंदन कुमार संयुक्त सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अमरजीत कुमार ¨सह को सौंपी गई।
संजय कुमार, डॉ. विकाश कुमार, डॉ. जैनेन्द्र नाहर संरक्षक सदस्य मनोनीत किए गए।
इस अवसर पर सचिव विप्लव रणधीर ने कहा कि खगड़िया जिला शतरंज संघ इस खेल एवं खिलाड़ियों के विकाश के लिए प्रतिबद्ध है।
== ====