Move to Jagran APP

जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

खगड़िया। 21 जनवरी से शुरू होने वाले 9वीं हॉकी बिहार जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:13 PM (IST)
जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

खगड़िया। 21 जनवरी से शुरू होने वाले 9वीं हॉकी बिहार जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए

loksabha election banner

खगड़िया जिला की 13 सदस्यीय हॉकी टीम रविवार को पटना के लिए रवाना हुआ। नेहा के नेतृत्व में 13 सदस्य टीम को रवाना किया गया। हॉकी संघ के जिला सचिव विकास कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में बिहार टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाना है। मालूम हो कि हॉकी बिहार के तत्वावधान में पटना के शास्त्री नगर मैदान में 21 से 24 जनवरी तक चैंपियनशिप होगी। चयनित प्रतिभागी बिहार की ओर से 31 जनवरी से 10 फरवरी तक केरल के कोल्लम में आयोजित 9वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। खगड़िया हॉकी टीम के सदस्यों में नेहा, कामनी कुमारी,

मीनाक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, निक्की कुमारी, निशा कुमारी, पल्लवी कुमारी, श्रुति कुमारी, सृष्टि कुमारी, साधना कुमारी, शिवानी कुमारी, नाजरीन आगा, स्वास्तिका कुमारी, टीम प्रभारी अंजू कुमारी, टीम कोच गौरव कुमार आदि शामिल हैं। हॉकी टीम को रवाना करते हुए हॉकी जिला अध्यक्ष राज कुमार फोगला, उपाध्यक्ष हेमा भारती, हॉकी जिला सचिव विकास कुमार ¨सह, नवीन गोयनका, संघरक्षक नागेंद्र ¨सह त्यागी, शिवराज यादव तथा जिला खेल महासंघ के रंजीत कान्त वर्मा,रविशचंद्र बंटा, मनीष कुमार ¨सह, डॉ. जैनेन्द्र नाहर, विप्लव रणधीर सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.