विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची–अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; खगड़िया, बेगूसराय, धनबाद, कटिहार,  बरौनी और पूर्णिया होकर चलेगी

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:56 AM (IST)

Ranchi Alipurduar Puja Special Train त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने रांची से अलीपुरद्वार के ...और पढ़ें

रांची–अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान।

रांची–अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान।

HighLights

  1. रांची-अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू।

  2. खगड़िया, बेगूसराय, धनबाद, कटिहार होते हुए चलेगी ट्रेन।

  3. दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Ranchi Alipurduar Puja Special Train आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे व संबंधित रेल मंडलों द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में त्योहारी सीजन में यात्रियों के सुगम सफर के लिए खगड़िया के रास्ते रांची से अलीपुरद्वार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस ट्रेन के चलने से खगड़िया सहित पूरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को त्योहारों पर घर आने-जाने में सीधी सुविधा मिलेगी।रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 08661/08662 रांची–अलीपुरद्वार–रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक किया जाएगा।

फेरों का दिन और परिचालन समय

शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08661 रांची–अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08662 अलीपुरद्वार–रांची पूजा स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अलीपुरद्वार से रवाना की जाएगी।

इन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान झारखंड, बिहार और उत्तर बंगाल के कई महत्वपूर्ण औद्योगिक व आवासीय केंद्रों को जोड़ेगी। इसके मुख्य ठहराव में बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किऊल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज और सिलीगुड़ी शामिल हैं, जिसके बाद यह अलीपुरद्वार पहुंचेगी।

ट्रेन शेड्यूल व रूट एक नजर में

  • ट्रेन संख्या व नाम: 08661/08662 रांची–अलीपुरद्वार–रांची पूजा स्पेशल

  • परिचालन अवधि: 12 अक्टूबर से 26 नवंबर

  • 08661 (रांची से अलीपुरद्वार): 12 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार

  • 08662 (अलीपुरद्वार से रांची): 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार

  • प्रमुख ठहराव/रूट: रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, किऊल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज, सिलीगुड़ी और अलीपुरद्वार।

खगड़िया, मानसी और बेगूसराय क्षेत्र के काफी संख्या में लोग झारखंड के धनबाद-बोकारो और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्रों में रोजगार व व्यवसाय के सिलसिले में रहते हैं। पूजा स्पेशल ट्रेन चलने से त्योहारी मौसम में लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझ रहे रेल यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेल : कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी तक चलेगी, राज्यरानी डायवर्ट और सहरसा इंटरसिटी रद, चेक करें शेड्यूल