बढते पेट्रोल और डीजल की कीमत पर जाप ने जताई ¨चता
खगड़िया। शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति
खगड़िया।
शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को जन अधिकार पार्टी व युवा शक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन ¨सह वहीं संचालन प्रखंड अध्यक्ष रवि चौरसिया ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक )के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों को मक्का व गेहूं का समर्थन मूल्य देने में विफल साबित हुइ है। किसान कर्ज लेकर मोटी रकम लगाकर खेती करते हैं। जब फसल तैयार हो जाता है, तो लागत के अनुरूप फसल का मूल्य नहीं मिलने से किसान के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। ऐसे में किसान महाजन व बैंकों का कर्ज कैसे चुका पाएंगे। गत वर्ष से भी कम समर्थन मूल्य रखा गया है। गत वर्ष मक्का का समर्थन मूल्य 1300 से 1365 रुपए प्रति ¨क्वटल था। लेकिन इस वर्ष 1010 से 1100 रुपए प्रति ¨क्वटल रखा गया है। इस मूल्य पर किसान से मक्का नहीं लिया जा रहा है। किसान मजबूर होकर बाजार में कम कीमत में मक्का और गेहूं बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमत व सूबे बिहार में किसान की समस्याओं को लेकर जाप किसान प्रकोष्ठ के द्वारा आंदोलन किया जायेगा। वहीं पार्टी के प्रदेश सचिव सह वार्ड पार्षद दीपक चंद्रवंशी ने कहा की नेताओं ने किसानों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है। किसान मेहनत कर खून पसीना बहाकर फसल उपजाते हैं, लेकिन उन्हें उनके फसल का उचित मूल्य भी सरकार नहीं देती है। किसान मजबूर होकर अपना अनाज बिचौलियों के हाथों काफी कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे है। बैठक को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन ¨सह व वार्ड पार्षद शिवराज यादव ने कहा कि लगातार डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम में हो रहे वृद्धि से संपूर्ण देश परेशान है। नेता द्वय ने कहा कि चुनाव के समय वादे करने वाले मोदी जी देशवासियों के समक्ष जो वादे किए आज तक नहीं पूरे हो सके। दिन व दिन मंहगाइ बढती ही चली गइ। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल में लगातार मूल्य वृद्धि तथा किसानों को अनाज का समर्थन मूल्य नहीं मिलने के विरोध में आगामी 1 जून 2018 को जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक ) द्वारा खगड़िया जिला मुख्यालय में आक्रोश व विरोध मार्च निकाली जाएगी। मौके पर बैठक में वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,किसान प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष सुनील चौरसिया ,कार्यकारी युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, छात्र युवा शक्ति जिला अध्यक्ष रौशन कुमार, , रुदल कुमार गुप्ता, दयानंद यादव,युवा जन अधिकार परिषद नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, जाप प्रखंड सचिव मनोज पासवान, छात्र नेता निलेश कुमार सिक्सर, विक्की आर्य, जाप सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक आनंद रंजन वरिष्ठ जाप नेता अनिरुद्ध जालान ,रामदेव यादव आदि उपस्थित थे।
=======