याद किए गए कांग्रेस नेता नंदकिशोर प्रसाद सर्राफ
खगड़िया। स्मृति शेष कांग्रेस नेता नंदकिशोर प्रसाद सर्राफ की नौंवी पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रवक्ता अरुण कुमार के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष सुजय कुमार ने की। संचालन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने स्व. नंदकिशोर प्रसाद सर्राफ के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सुजय कुमार ने कहा कि नंदकिशोर बाबू समर्पित कांग्रेसी थे। वे गरीबों की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण वर्मा ने कहा कि नंदकिशोर सर्राफ कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, अधिवक्ता रविन्द्र कुमार ¨सह, दिनेश चन्द्र झा, दलित युवा संग्राम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री, नगर पार्षद दीपक चन्द्रवंशी, लोजपा नेता अर¨वद स्वर्णकार, क्रांतिकारी युवा परिषद के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शास्त्री, कांग्रेस नेता अर्जुन कुमार वर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ नजीर, कांग्रेस नेता शहीद कुमार, समाजसेवी संजय कुमार वर्मा, कौशल्या देवी, सृष्टि कुमारी, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।