Move to Jagran APP

अलौली में तेजस्वी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया। अलौली में भी राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर गांव-गांव तक पार्टी संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। राजद अलौली प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारणी अध्यक्ष सुबोध यादव ने की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:46 PM (IST)
अलौली में तेजस्वी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

खगड़िया। अलौली में भी राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर गांव-गांव तक पार्टी संगठन के विस्तार का निर्णय लिया गया। राजद अलौली प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारणी अध्यक्ष सुबोध यादव ने की।

loksabha election banner

इस मौके पर तेजस्वी यादव के 29 वां जन्मदिन पर सुबोध यादव ने केक काटा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के लिए तैयार रहें। 2019 में देश में सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी। कहा, सूबे में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सूबे और खगड़िया में अपराध चरम पर है। इस मौके पर आपकी अपनी अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किरणदेव यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रितेश ठाकुर, अवध किशोर कुमार, प्रतापराज, विजय यादव, गजेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, महेंद्र यादव, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.