कांग्रेसियों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन, दिया धरना
खगड़िया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से
खगड़िया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने एवं सरकार की विफलता के खिलाफ 'विश्वासघात दिवस' मनाते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा,
मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता बेहाल है। जनता को 'अच्छे दिन' का सपना दिखाने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। यह सरकार सिर्फ मुट्ठी भर
उद्योगपतियों का ख्याल रखती है। केंद्र की
किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। यूपीए सरकार ने किसानों की 72 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ किये थे। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने से इंकार कर दिया है। वहीं मंच संचालन करते हुए कांग्रेस के युवा नेता अखिलेश कुमार विद्यार्थी उर्फ अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने
प्रतिवर्ष एक करोड़ युवा को रोजगार देने का वादा किया था और नौकरियां गायब है। आज युवाओं में रोजगार के लिए त्राहि-त्राहि है। बेरोजगारी दूर नहीं हुई है, बल्कि बढ़ गई है। बीते चार सालों से अर्थव्यवस्था भारी संकट एवं चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। यूएस डालर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट आई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर है। कृषि क्षेत्र संकट में है। प्रधानमंत्री आवास योजना व वृद्धापेंशन में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। ग्राम पंचायत को पंगु बना दिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में जो योजनाएं चलाई जा रही थी उसका नाम बदल दिया गया है। सीबीआइ का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। वहीं
बिहार प्रदेश एनएसयूआइ अध्यक्ष चुन्नु ¨सह ने कहा कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। जनता त्राहिमाम में है। पढ़े- लिखे युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। मौके पर सुशील कुमार ¨सह, कुमोद कुमार ¨सह, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, बुद्धदेव प्रसाद यादव, कुंदन कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, रेणु कुमारी, बबीता कुमारी, अरुण ठाकुर, नौशाद आलम, विनोद कुमार राम, राजीव कुमार रंजन, रामचंद्र प्रसाद यादव, उमेश गुप्ता, गायत्री भारती, प्रशांत कुमार सुमन, अर्जुन स्वर्णकार, ई. राजीव रंजन, अजीत मिश्रा, चंद्रकांता देवी, मो. इजराइल, मो. शफीक, अवनी कुमार, नरेश मोहन ठाकुर, चंदन यादव, इंद्रभूषण ¨सह आदि मौजूद थे। == ====