Move to Jagran APP

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला सम्मेलन संपन्न

खगड़िया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला सम्मेलन मां राधा भवानी मैरेज हॉल में शुक्रवार को आयोजि

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 09:39 PM (IST)
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला सम्मेलन संपन्न
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला सम्मेलन संपन्न

खगड़िया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला सम्मेलन मां राधा भवानी मैरेज हॉल में शुक्रवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक (बिहार प्रभारी) योगेश चौधरी, बिहार के कार्यवाहक समन्वयक अनिल कुमार ¨सह, भागलपुर प्रमंडल संयोजक रामानंद ¨सह आदि मौजूद थे। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने की। जबकि

loksabha election banner

मंच संचालन कांग्रेस प्रवक्ता अरुण कुमार ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगेश चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी की अभिन्न अंग है। उन्होंने

वर्तमान राजनीतिक परि²ष्य पर भी चर्चा की। वहीं अनिल कुमार ¨सह ने त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जागृत करने, अधिकारों के प्रति सचेत करने पर बल दिया। कहा, कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित जनप्रतिनिधियों

के साथ गहन मंथन और संवाद करना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने की अपील की।

वहीं कांग्रेस युवा नेता अखिलेश कुमार विद्यार्थी उर्फ अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा, त्रि-स्तरीय पंचायती व्यवस्था के अधिकार को केंद्र और राज्य सरकार ने छिन लिया है। युवा हृदय सम्राट अखिलेश विद्यार्थी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पंचायत व्यवस्था पर थोपी जा रही है। जो पंचायती राज व्यवस्था का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को लेकर लड़ाई लड़ते रहेगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार ¨सह, कुंदन कुमार सिन्हा, ई. राजीव रंजन, प्रीति वर्मा, गायत्री भारती, डा. रेणु कुमारी, बबीता कुमारी, चंद्रकांता देवी, उमेश गुप्ता, अर¨वद यादव, मक्खन साह, मनोज मिश्रा, अर्जुन स्वर्णकार, प्रशांत कुमार सुमन, अरुण ठाकुर, प्रभाकर यादव, विनोद राम आदि उपस्थित थे। === ===


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.