Move to Jagran APP

परबत्ता में मुस्लिम महिलाओं ने भी किया छठ

खगड़िया। आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर परबत्ता में साम्प्रदायिक सौहादर्य का माहौल देखा गया। इस प्रखंड में हिन्दू के साथ- साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी छठ पर्व मनाया। खासकर खीराडीह गांव में दर्जनों स्लिम महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला रहकर छठ व्रत किया और बुधवार को उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। छठ करने वाली मुस्लिम महिलाओं में जयरा खातून, जुवेदा खातून, खैरा खातून, नसीमा खातून, मजरूल खातून, लैला खातून, किरन खातून, पूनम खातून अदि शामिल थीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:53 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:53 PM (IST)
परबत्ता में मुस्लिम महिलाओं ने भी किया छठ

खगड़िया। आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर परबत्ता में साम्प्रदायिक सौहादर्य का माहौल देखा गया। इस प्रखंड में हिन्दू के साथ- साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी छठ पर्व मनाया। खासकर खीराडीह गांव में दर्जनों स्लिम महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला रहकर छठ व्रत किया और बुधवार को उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। छठ करने वाली मुस्लिम महिलाओं में जयरा खातून, जुवेदा खातून, खैरा खातून, नसीमा खातून, मजरूल खातून, लैला खातून, किरन खातून, पूनम खातून अदि शामिल थीं। प्रखंड के खनुवां राका घाट में मुस्लिम-पुरुष भी छठ मैया की आराधना की और बुधवार को उदगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। छठ करने वाली मुस्लिम महिलाओं ने बताया कि छठ मां की कृपा से इन लोगों की मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। इसलिए वे लोग यह पर्व वर्षों से करती आ रही हैं। खीराडीह पंचायत की मुखिया हेमा देवी तथा पूर्व मुखिया अवध किशोर यादव ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द का यह एक अनूठी मिसाल है। यह छठ की महिमा ही है कि दोनों धर्मों के लोग यहां छठ मानते हैं। मुखिया के अनुसार यहां हिन्दू भी मुस्लिम त्योहार में शामिल होते हैं। यहां धर्म का किसी तरह का भेदभाव नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.