बेलदौर के पूर्व और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज
खगड़िया। बेलदौर पैक्स के एक ऋण धारक की ओर से शनिवार को बेलदौर पैक्स के वर्तमान पैक्स अध्
खगड़िया। बेलदौर पैक्स के एक ऋण धारक की ओर से शनिवार को बेलदौर पैक्स के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर चौथम थाना में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि बेलदौर पैक्स के पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने एक किसान ओम प्रकाश चौधरी एवं उनकी पत्नी तरुणा देवी के नाम से बैंक से अवैध तरीके से लोन की राशि की निकासी कर ली। थाना में दिए आवेदन में बेलदौर के ओम प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने वर्ष 2011 में उनके नाम से बेलदौर को ऑपरेटिव बैंक से तत्कालीन बैंक मैनेजर की मिलीभगत से 15 हजार 640 रुपये की कृषि लोन की राशि निकाल लिया। फिर वर्ष 2012 में उनकी पत्नी तरुणा देवी के नाम से भी कृषि लोन के नाम पर 12 हजार 600 रुपये की निकासी की गई। लेकिन उन्हें कोई राशि नहीं दिया गया। किसान ने बताया कि उनको लोन की जानकारी बाद में मिली। आरोप है कि किसान ने इसकी जानकारी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष एवं बैंक मैनेजर को 27 फरवरी 2016 को दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होता देख 25 जून 2016 को लोक शिकायत निवारण में मामला दर्ज कराया। इसके बावजूद भी न तो उन्हें राशि दी गई और न ही लोन के मामले में कोई कार्रवाई हुई। जिसके बाद थाना में गुहार लगाना पड़ा। थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि वर्तमान एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर गबन की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।