सरकारी स्कूलों में शुरू हो स्मार्ट क्लास
खगड़िया। सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने पत्र लिखकर डीईओ को सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्
खगड़िया। सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने पत्र लिखकर डीईओ को सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत कराने की दिशा में पहल करने को कहा है। इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ¨सह ने दी। बताया कि राज्य में सबसे पहले सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की शुरुआत बांका जिले में हुई। बांका उन्नयन योजना से प्रभावित होकर राष्ट्रपति ने बांका उन्नयन को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तकनीकी शिक्षा की बेहतरी को लेकर चलाए जा रहे उन्नयन कार्यक्रम को बिहार के सभी स्कूलों में चलाने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश भी दिए हैं। बांका के बाद सारण जिले में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। खगड़िया जिले में भी इसकी शुरुआत जल्द होगी। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जिला पदाधिकारी को पत्र सौंपा गया है।