दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति देवठा के चुनाव में शोभाकांत शर्मा विजयी
खगड़िया। गोगरी प्रखंड के देवठा पंचायत प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति चुनाव को लेकर रविव
खगड़िया। गोगरी प्रखंड के देवठा पंचायत प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति चुनाव को लेकर रविवार को मतदान के बाद मतगणना कार्य संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर शोभाकांत शर्मा सर्वाधिक 57 मत लाकर विजयी घोषित किए गए। चुनाव को लेकर देवठा में एक मतदान केंद्र बनाया गया। मतदान सुबह सात बजे आरंभ व तीन बजे संपन्न हुआ। मतदान में कुल 122 मतदाताओं में 103 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान बाद मतगणना गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। मतगणना में कुल 103 मत में एक मत को रद किया गया। शोभाकांत शर्मा 57 मत लाकर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देव शर्मा को 45 मत प्राप्त हुआ। मतगणना बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति देवठा के अध्यक्ष पद के लिए शोभाकांत शर्मा को 12 मतों से विजयी घोषित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी व नियुक्त कर्मी भी मौजूद थे। =========