याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री
खगड़िया। शहर के विद्याधार स्थित लोजपा कार्यालय में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भ
खगड़िया। शहर के विद्याधार स्थित लोजपा कार्यालय में रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 104वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला लोजपा अध्यक्ष मो. मासूम ने की। मौके पर लोजपा नेताओं ने दिवंगत भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी बेहद गरीब परिवार से थे। लेकिन, शिक्षा व राजनीतिक सूझबूझ के चलते वे बिहार के दो-दो बार मुख्यमंत्री बने। कहा कि शास्त्री जी के बताए रास्ते पर चलकर ही सूबे का विकास होगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव विभूति यादव, विष्णुदेव मंडल, मिथिलेश निषाद, पूर्व विधायक सुनीता देवी, डॉ. रंजीत पासवान, लोजपा जिला प्रवक्ता रतन पासवान, अर¨वद स्वर्णकार, पवन पासवान आदि उपस्थित थे।