शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम का समापन
खगड़िया।शांति व सौहार्द के साथ मुहर्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आपसी सौहार्द का मिसाल दिखा।
खगड़िया।शांति व सौहार्द के साथ मुहर्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आपसी सौहार्द का मिसाल दिखा। कई जगहों पर मुस्लिम भाइयों के साथ-साथ ¨हदू भाई भी मुहर्रम में शामिल हुए। मुस्लिम भाइयों ने जगह-जगह से ताजिया निकालकर 'गोल' का प्रदर्शन किया। जिसमें परंपरागत अस्त्र-शस्त्र कला का प्रदर्शन किया गया। माड़र के रणखेत मैदान में ताजिया मिलन के अवसर पर भारी भीड़ जुटी। यहां शांति व सुरक्षा को लेकर सदर एसडीओ मनेश कुमार मीणा, एएसपी अभियान राजकुमार राज पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मौके पर खगड़िया विधायक पूनम देवी यादव भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने परंपरागत अस्त्र-शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। इधर, सदर विधायक पूनम देवी यादव ने शांतिपूर्ण मुहर्रम को लेकर जिलेवासियों को धन्यवाद दिया है।
वहीं चौथम संवाददाता के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व को मनाया। जगह-जगह पुलिस व मजिस्ट्रेट तैनात दिखे। थानाध्यक्ष गुंजन कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सघन गश्ती की जा रही थी। क्षेत्र के करुआमोड़, नीरपुर, ठुठ्ठी मोहनपुर, ठेरवा पार आदि जगहों पर ताजिया निकाली गई। चौथम में राजा मुरारी के महल के प्रांगण में मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा कई करतब दिखाए गए। राजा मुरारी ने आपसी सौहार्द को लेकर प्रखंडवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं ठेरवा पार में ताजिया मेला में मुखिया मनीषा देवी भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि चौथम की धरती आपसी सौहार्द की मिसाल है। मौके पर मो. गुलशन, मो. सलीम, मो. तबरेज, मो. इलियास, मो. जाकिर आदि मौजूद थे।