मध्य मकतब भरतखंड : विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक नहीं
खगड़िया। सौढ़ दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य मकतब भरतखंड के सामने कई समस्याएं बरकरार है। 1933
खगड़िया। सौढ़ दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य मकतब भरतखंड के सामने कई समस्याएं बरकरार है। 1933 में प्राथमिक मकतब भरतखंड की स्थापना हुई। जो गंगा के कटाव की भेंट चढ़ गई। कटाव के बाद यह नयावास-भरतखंड में निजी दरवाजे पर संचालित होने लगा। कालांतर में विद्यालय को अपना भवन नसीब हुआ। धीरे-धीरे विद्यालय का दर्जा बढ़ा और यह मध्य मकतब भरतखंड कहलाने लगा। वर्तमान में मकतब के पास आठ कमरे हैं। नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या पांच सौ के आसपास है। वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। परंतु, प्रधानाध्यापक समेत मात्र सात शिक्षक है। नामांकित विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक और वर्ग कक्ष की कमी है। पेयजल की भी समस्या है। प्रधानाध्यापक शाहिना प्रवीण ने कहा कि समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया है। उपलब्ध संसाधन में ही बेहतर शिक्षा देने का प्रयास जारी है।
=== ===