सामुदायिक भवन पर दबंगों का कब्जा
खगड़िया। पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद ¨सह के गृह पंचायत सौढ़ उत्तरी के कोरचक्का गांव स्थित सा
खगड़िया। पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद ¨सह के गृह पंचायत सौढ़ उत्तरी के कोरचक्का गांव स्थित सामुदायिक भवन आज अतिक्रमण का शिकार है। ग्रामीणों के अनुसार वर्षों पहले तत्कालीन विधायक सम्राट चौधरी की पहल से यहां सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया। परंतु, वार्ड नंबर-सात स्थित इस भवन पर निर्माण के बाद ही अतिक्रमणकारियों की नजर लग गई। दबंगों ने इसे अतिक्रमण का शिकार बना लिया। आज दबंग लोग इसमें घास-भूसा रखते हैं। सौढ़ उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया पृथ्वीचन्द्र ¨सह ने बताया कि विधायक मद की राशि से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया। लेकिन, आज वह अतिक्रमण का शिकार है। अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, परंतु परिणाम ढाक का तीन पात ही निकला। दूसरी ओर गोगरी एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्यवाही होगी।