Move to Jagran APP

खगड़िया में शुरू होगी महिला क्रिकेट एकेडमी

खगड़िया। क्रिकेट खेलने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेल से व्यक्तित्व में निखार आता है

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:24 PM (IST)
खगड़िया में शुरू होगी महिला क्रिकेट एकेडमी
खगड़िया में शुरू होगी महिला क्रिकेट एकेडमी

खगड़िया। क्रिकेट खेलने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेल से व्यक्तित्व में निखार आता है। आज खेल में भी करियर है।

loksabha election banner

उक्त बातें बिहार महिला क्रिकेट एसोसिएशन की नव मनोनीत अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुहेली मेहता ने 'दैनिक जागरण' से विशेष वार्ता के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि खगड़िया की लड़कियां इस क्षेत्र में आगे बढ़ें। इसके लिए यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महिला क्रिकेट एकेडमी शुरू किया जाएगा।

खगड़िया की लड़कियों में काफी प्रतिभा है। यहां की बेटी अपराजिता कश्यप अंडर 19 में राज्य महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले की लड़कियां कैसे इस क्षेत्र में आगे बढ़े अभिभावकों को जागरूक होना पड़ेगा। डॉ.मेहता ने कहा कि सूबे की बेटियां भी खेल के क्षेत्र में परिवार, समाज, जिले व राज्य का नाम रोशन करें। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार कई कार्य कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.