हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार
खगड़िया। पसराहा थाना-पुलिस ने पैकांत बांध के पास से एक मास्केट व एक पिस्तौल के साथ पांच अपर
खगड़िया। पसराहा थाना-पुलिस ने पैकांत बांध के पास से एक मास्केट व एक पिस्तौल के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार पांचों अपराधी पैकांत बांध के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार लोगों में पैंकांत के उपेंद्र शर्मा, फिरो शर्मा, खरौआ के अनिल शर्मा, भवानीपुर थाना अंतर्गत तेलडिहा के अशोक शर्मा व बेला, बेलदौर के मानी शर्मा शामिल है। उपेंद्र शर्मा उर्फ बोकू शर्मा वर्ष 2014 में हुई बस लूट और इंजीनियर हत्याकांड का मुख्य आरोपित है। अपराधियों के पास से आधा लीटर शराब भी बरामद किया गया है। पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। कई मामले का राज भी खुलेगा।