निषाद आरक्षण संवाद यात्रा पहुंची खगड़िया
खगड़िया। निषाद आरक्षण संवाद यात्रा के तीसरे चरण में रविवार को सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहन
खगड़िया। निषाद आरक्षण संवाद यात्रा के तीसरे चरण में रविवार को सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी खगड़िया पहुंचे। यहां उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि निषाद आरक्षण संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य आरक्षण की लड़ाई को घर-घर तक पहुंचाना है। यह यात्रा बिहार के हर जिले से होकर गुजरेगी। सूबे में मल्लाह समुदाय 14 प्रतिशत हैं। जो किसी भी सरकार को बनाने में अहम भूमिका अदा करती है।
मुकेश ने पत्रकारों से कहा कि बिहार सरकार ने आरक्षण संबंधी प्रस्ताव पासकर केंद्र के समक्ष भेज दिया है। बावजूद केंद्र सरकार मल्लाह समुदाय के आरक्षण पर दिलचस्पी नहीं ले रही है। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मल्लाह समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के आश्वासन दिया था, पर कुछ कर नहीं रहे। लिहाजा जब तक अनुसूचित जनजाति में मल्लाह समुदाय को शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। यात्रा के क्रम में खगड़िया के लोगों से मिलकर दूसरे जिला के लिए कूच करेंगे। यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी। चार नवंबर को पटना के गांधी मैदान में विशाल मल्लाह रैला का आयोजन होगा। उसी दिन नई पार्टी की घोषणा भी की जाएगी। मौके पर डॉ. राजभूषण चौधरी, निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद मंडल, जिला प्रभारी प्रभुदयाल सहनी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीना भारती, जिला उपाध्यक्ष सविता सहनी, उषा मल्लाह, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सहनी, सकलदीप चौधरी, पंकज सहनी, मनोहर मंडल, मनोहर सहनी आदि मौजूद थे।