लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के चौथम प्रखंड अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार
खगड़िया। लोजपा के प्रदेश सचिव सह जिला लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद गुप्ता ने
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 10:07 PM (IST)
खगड़िया। लोजपा के प्रदेश सचिव सह जिला लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद गुप्ता ने जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता को चौथम प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया है। नव मनोनीत चौथम प्रखंड अध्यक्ष का लोजपा नेताओं ने मंगलवार को विद्याधार स्थित कार्यालय में भव्य स्वागत किया। लोजपा प्रदेश सचिव कार्तिक प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नव मनोनीत चौथम प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी।
मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष मो. मासूम, विद्यानंद पासवान, शिव कुमार, रतन पासवान, अरविन्द स्वर्णकार, कपिलदेव यादव आदि मौजूद थे।
=== ===
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें