प्रेम प्रसंग में अपहृत लड़की बरामद
खगड़िया। पसराहा थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो माह पूर्व अपहृत लड़की को बरामद किया गया है। सा
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 09:42 PM (IST)
खगड़िया। पसराहा थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो माह पूर्व अपहृत लड़की को बरामद किया गया है। साथ ही आरोपित लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बताते चलें कि पसराहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण का एक मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस द्वारा की गई पड़ताल बाद अपहृत लड़की को आरोपित बादल कुमार के साथ खगड़िया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के बाद लड़की ने आरोपित लड़के से शादी करने की बात कही है। पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को पुलिस अभिरक्षा में 164 के बयान के लिए भेजा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें