सर्पदंश से महिला की मौत
खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा गांव में सर्पदंश से सुरेश साह की 55 वर्षीय पत्नी मंजू
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 09:29 PM (IST)
खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडिहा गांव में सर्पदंश से सुरेश साह की 55 वर्षीय पत्नी मंजू देवी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मंजू देवी को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। घटना तब घटी जब वह नित्य क्रिया के लिए घर के बाथरूम में गई थी। जहां उसे सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिजनों ने रेफरल अस्पताल गोगरी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें