कृष्णदेव यादव बने जदयू जिला उपाध्यक्ष
खगड़िया। गोगरी प्रखंड के बरैठा निवासी प्रो. कृष्णदेव यादव को जिला जनता दल यू का उपाध्यक्ष पद पर मनोनि
खगड़िया। गोगरी प्रखंड के बरैठा निवासी प्रो. कृष्णदेव यादव को जिला जनता दल यू का उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। मनोनयन पत्र जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा उन्हें दिया गया। मनोनयन पत्र देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें जनता दल यू का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र मिलने के बाद से जदयू के जिला महासचिव मणिभूषण राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा आदि ने बताया कि श्री यादव के पद पर मनोनयन से पार्टी और मजबूत होगा। इधर श्री यादव ने कहा कि अब वे मुख्य मंत्री के बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि कुरीति के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जानकारी देंगे ताकि लोग जागरूक हो सकें। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा उठाया गया यह प्रशंसनीय कदम है। मौके पर पंकज कुमार जर्नादन कुमार, भोली चौधरी आदि उपस्थित थे। श्री यादव के मनोयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।