Move to Jagran APP

लोकतंत्र खतरे में है: सरोज चौबे

खगड़िया। भाकपा (माले) की ओर से आयोजित जन अधिकार यात्रा बलुआही, खगड़िया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 08:21 PM (IST)
लोकतंत्र खतरे में है: सरोज चौबे
लोकतंत्र खतरे में है: सरोज चौबे

खगड़िया। भाकपा (माले) की ओर से आयोजित जन अधिकार यात्रा बलुआही, खगड़िया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत पटना के लिए रवाना हुई। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य सरोज चौबे ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और आरक्षण पर खतरा है। उन्होंने तमाम न्याय पसंद लोगों से एकजुट होने की अपील की।

loksabha election banner

मौके पर शिवसागर शर्मा ने 'लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ', 'भाजपा भगाओ, देश और बिहार बचाओ' की अपील की। कहा, किसानों, मजदूरों की हकमारी की जा रही है। सभा को माले नेता नवल किशोर, दिवाकर कुमार, ¨बदेश्वरी मंडल, खगड़िया जिला सचिव अरुण कुमार दास, खेमस के राज्य नेता सुभाष ¨सह, किसान महासभा के अभय वर्मा, एक्टू के खगड़िया जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव, आइसा नेता वतन एवं दीपक कुमार दीपक आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर एक मई को पटना में आयोजित जन अधिकार महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.