विधिक सेवा क्लिनिक का किया गया उद्घाटन
खगड़िया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौ
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 03:02 AM (IST)
खगड़िया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से किशोर न्याय परिषद एवं बाल कल्याण समिति खगड़िया में विधिक सेवा क्लिनिक का गठन किया गया है। क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरज कुमार भाष्कर ने किया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों विधिक सेवा क्लीनिक में एक-एक पीएलबी को प्रतिनियुक्त किया गया है। किशोर न्याय परिषद में अमित कुमार, जबकि बाल कल्याण समिति में चंपा कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। ये पारा विधिक स्वयंसेवक जरुरतमंद बालकों को कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद करेंगे। ताकि जरुरतमंद बच्चों को आवश्यक मदद मिल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें